31 ट्वीट में 71 हस्तियों से कहा- थोड़ा दम लगाइए और वोटिंग को एक सुपरहिट कथा बनाइए
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजनेताओं, फिल्म कलाकारों, खिलाड़ियों, धर्म गुरुओं और मीडिया से युवाओं को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की। इसके लिए प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक 31 ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- ''2019 में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अब एक महीने से भी कम समय है। मतदान हमारे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है।'' एक ट्वीट में लिखा- थोड़ा दम लगाइए और वोटिंग को एक सुपरहिट कथा बनाइए।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष नेताओं में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अपील की है कि वे लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करें। खेल में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, नीरज चोपड़ा, फोगाट बहनों। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, करण जौहर, लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, एआर रहमान को टैग किया।
इस बार मतदान का रिकॉर्ड बनाएं
मोदी ने कहा, ''लोकतंत्र की इस महान परंपरा को और मजबूती देने के लिए सभी देशवासियों से अनुरोध करता हूं कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभावशाली लोगों, राजनीति, उद्योग, खेल और फिल्म जगत के लोगों से कहना चाहूंगा कि वे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आगे आएं। हम सब लोग मिलकर यह दिखा दें कि इस बार अभूतपूर्व मतदान होगा और इस बार का मतदान देश के चुनावी इतिहास के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।''
नई दिल्ली. राहुल बजाज (80) ने उत्तराधिकार योजना के तहत बजाज फिनसर्व के नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। यह 16 मई से प्रभावी होगा। उस दिन कंपनी की बोर्ड बैठक होगी। उसके बाद राहुल बजाज चेयरमैन एमेरिटस (मानद चेयरमैन) के पद पर नियुक्त होंगे। इस पद के लिए उन्हें कोई वेतन नहीं मिलेगा।
17 मई से नन्नू गोबिंदराम पमनानी बजाज फिनसर्व के इंडिपेंडेंट नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। फिलहाल वो कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। बजाज फिनसर्व बजाज ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है जो 2007 में बनी थी। यह शेयर बाजार में लिस्टेड है। इसका मार्केट कैप 1.09 लाख करोड़ रुपए है।
वॉशिंगटन. नासा की योजना है कि जब पहली बार मंगल ग्रह पर कोई अंतरिक्ष यात्री जाए तो वह एक महिला हो। नासा की प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टाइन ने विज्ञान, तकनीक पर आधारित रेडियो टॉक शो ‘साइंस फ्राईडे ’में कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी की योजनाओं में महिलाएं सबसे आगे हैं। उनका कहना है कि चांद पर भी किसी महिला को भेजने की योजना पर काम चल रहा है।
‘माह के आखिर में होगी आल फीमेल स्पेस वॉक’
नासा की प्रशासक ने कहा कि एजेंसी महीने के आखिर में पहली बार एक स्पेस वॉक कराने जा रही है। इसके तहत एने मेक्कलेन और क्रिस्टिना कोच जैसी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष का भ्रमण करेंगी। स्पेस वॉक सात घंटे की होगी। उनका कहना है कि सबसे खास यह है कि यह अनूठा काम राष्ट्रीय महिला माह में होने जा रहा है।
मेक्कलेन और क्रिस्टिना कोच 2013 की एस्ट्रोनॉट क्लास का हिस्सा भी रही हैं। इस सत्र में महिलाओं की संख्या आधे से ज्यादा थी। इस क्लास में शामिल होने के लिए 61 सौ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए थे। नासा के किसी भी सत्र के लिए आवेदन करने वालों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।
नासा में अभी 34 फीसदी महिलाएं
नासा में फिलहाल 34 फीसदी महिला कर्मी हैं। 1978 में पहली बार अंतरिक्ष एजेंसी में छह महिलाओं को शामिल किया गया था। ब्राइडेनस्टाइन ने कहा कि उनके पास बेशुमार प्रतिभाएं हैं। अब उनकी योजना किसी महिला को चांद पर भेजने की है।

Comments
Post a Comment