दुनिया की सबसे बड़ी शार्क से हुआ गोताखोर का सामना, 2500 किलो वजन

हवाई तट से कुछ दूरी पर गोताखोरों का सामना एक विशालकाय सफेद शार्क मछली से हो गया. इसे अब तक की सबसे बड़ी शार्क माना जा रहा है. मादा प्रजाति की 20 फुट (6 मीटर) लंबी यह शार्क मंगलवार को नजर आई और यह रिकॉर्ड में दर्ज सबसे बड़ी व्हाइट शार्क मछली 'डीप ब्लू’ जैसे ही नजर आ रही है. ओहाऊ तट से दूर यह अन्य शार्क मछलियों के साथ एक मरी हुई शार्क को खा रही थी.

इस दिलचस्प घटना के बारे में एक गोताखोर ओशन रामसे ने होनोलुलु स्टार एडवाइजर अखबार को बताया, ‘हमने कुछ टाइगर शार्क देखीं, फिर वह आई और अन्य सारी शार्क इधर-उधर चली गईं और फिर वह हमारी नाव को छूते हुए गुजरी.' रामसे ने बताया कि इस शार्क की उम्र कम से कम 50 साल लग रही थी और उसका वजन 2500 किलो था. वह बेहद विशालकाय लग रही थी और मुमकिन है कि वो गर्भवती थी. 'डीप ब्लू' शार्क इससे पहले मेक्सिको से कुछ दूर गुआडालूप द्वीप के आसपास नजर आई थी.

ओशन रामसे ने इंस्टाग्राम पर शेयर पोस्ट करते हुए शार्क और समुद्र को बचाने की भी अपील की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा प्लास्टिक कचरे से समुद्र को बचाने की जरूरत है ताकि समंदर की डॉक्टर कही जाने वाली इन शार्क को बचाया जा सके. फिलहाल ये बीमार, घायल और मरने के करीब हैं. शार्क का मीट खाना न सिर्फ आपकी सेहत के नुकसान पहुंचाएगा बल्कि इससे इको सिस्टम को भी गंभीर खतरा होता है.

ट्रंप ने कहा, ‘मुझे भी यह लगता है कि इस अवधि के दौरान यह बेहतर होगा कि आप मेरे साथ बातचीत के लिए वॉशिंगटन में रहें और बंद को खत्म करने के लिए मजबूत सीमा सुरक्षा अभियान में शामिल हो. जाहिर है कि अगर आप अपनी यात्रा जारी रखना चाहेंगी तो निश्चित तौर पर यह आपका विशेषाधिकार होगा.’

व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका में सरकारी विभागों में आंशिक कामबंदी की वजह से ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के लिए जाने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा रद्द कर दी है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, ‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि ट्रंप की टीम आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता कर सके और 8,00,000 अमेरिकियों को वेतन नहीं मिल पाने की बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच में जाने वाले अपने प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया है.’

अमेरिका में पिछले 27 दिनों से किसी प्रकार का सरकारी कामकाज नहीं हो पा रहा है, यहां आंशिक कामबंदी के कारण सबकुछ ठप पड़ गया है. ट्रंप ने डेमोक्रेटिक नेताओं द्वारा मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड को मंजूरी नहीं देने का हवाला दिया और कहा कि इसिलिए उन्होंने अपनी WEF यात्रा भी रद्द कर दी थी.

Comments

Popular posts from this blog

图辑:让人眼界大开的苏联时期照片

ईरान में संक्रमण से बचने की अफवाह में मेथेनॉल पीने से 27 लोगों की मौत; मिस्र में शिप पर 17 भारतीय फंसे

Умер солист американской рок-группы The Cars Рик Окасек